केंद्रीय रक्षामंत्री श्री सिंह ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन…
सांसद, विधायक, अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

उज्जैन। भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्वशांति हेतु श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन -पूजन किये। पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा व आशीष पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया । इस दौरान संजय पुजारी , दिलीप पुजारी, प्रमोद पुजारी आदि उपस्तिथ थे।
इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा श्री सिंह का शाल, स्मृति चिन्ह व प्रसाद देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उषा ठाकुर, कलावती यादव सभापति नगर पालिक निगम, आयुक्त संजय गुप्ता, डी. आई. जी. नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी एवम बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि उपस्थित थे।



