प्रदेशजीवन शैली

कलेक्टर-एसपी ने किया NEET परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

उज्जैन। रविवार को नीट परीक्षा आयोजन के दौरान कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने शहर के शासकीय उत्कृष्ट माधव नगर विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद विद्यार्थियों के अभिभावकों से चर्चा कर उनसे प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर और एसपी ने विद्यार्थियों के परीक्षा में सफल होने की कामना के साथ अभिभावकों को प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप उनके निर्देश पर नीट परीक्षा में आने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र के माध्यम से स्वल्पाहार, पेयजल और अभिभावकों को परीक्षा के दौरान सुविधा पूर्वक बैठने की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के बाहर की गई है ।

इस बार नीट परीक्षा की अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखा गया है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने नीट परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button