
उज्जैन।डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों एवं रिकॉर्ड की जांच कर पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में गार्ड ड्यूटी, ट्रैफिक एवं डीआरसी के जवान उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने वर्षाकाल में विशेष सतर्कता बरतने, मोबाइल फोन चालू रखने तथा आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बल की कमी का उल्लेख करते हुए जवानों से दोगुनी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में जवानों ने सेवा आयु 62 वर्ष करने, अनुकंपा अनुदान बढ़ाने, एनपीएस/एनपीएफ जैसी सुविधाएं लागू करने तथा संचिति निधि की अवधि बढ़ाने संबंधी मांगें रखीं। इस पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने आश्वासन दिया कि जवानों के सुझाव डीजी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।



