
उज्जैन।महाकाल मंदिर में प्रतिदिन नेता, अभिनेता,एवं VIP के दर्शन करने का तांता लगा रहता हें। शनिवार सुबह अभिनेत्री मोनी रॉय सपरिवार महाकाल मंदिर में भस्म आरती में सम्मिलित हुयी। मोनी रॉय ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्हें बाबा महाकाल राजा के दर्शन इतने अच्छे से हुए, वहीं भस्म आरती में शामिल होने का अनुभव अद्भुत था। उन्होंने बताया कि में इस पल को जीवन भर नहीं भूल पाऊँगी। साथ ही महाकाल मंदिर प्रशासन को इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया। पूजन, यश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया।



