प्रदेशजॉब

महाकाल के दरबार पहुंचीं डीजी होमगार्ड, सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन की कामना की।

उज्जैन। महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (भा.पु.से.) ने रविवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन कर आगामी सिंहस्थ-2028 के सुरक्षित, सफल एवं आपदा-मुक्त आयोजन की कामना की। महाकाल मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया तथा मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका पारंपरिक सम्मान किया गया।

Screenshot

दर्शन के बाद महानिदेशक ने कहा कि सिंहस्थ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इतने विशाल आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की टीमें अभी से व्यापक रणनीति और कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक आपदा प्रबंधन तकनीकों, प्रशिक्षित बल और बेहतर समन्वय के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद और सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य, सुरक्षित और ऐतिहासिक होगा। इस दौरान प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव सोमवार, 29 जून को कालिदास अकादमी के मुख्य सभागार में आयोजित सिंहस्थ-2028 की तैयारियों संबंधी उच्च स्तरीय संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के सिविल डिफेंस वालंटियर्स, आपदा मित्र तथा होमगार्ड के जवान भाग लेकर आगामी सिंहस्थ की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button