जीवन शैलीप्रदेश

बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में फटाखे फोड़ने वालों पर पुलिस की शख्त कार्यवाही, 2 बुलेट जब्त।

उज्जैन। उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण, अवैध वाहन संचालन और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14 मई 2025 की रात्रि को थाना माधवनगर पुलिस टीम द्वारा कोठी रोड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो अलग-अलग बुलेट चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान, कोठी रोड से तेज आवाज में फटाके फोड़ते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट वाहन आते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनों बुलेट चालक अमन पिता चंद्रशेखर तिवारी, शास्त्री नगर और अंकित पिता शोभाराम मौर्य, यूनिवर्सिटी के पास न तो वाहन के वैध दस्तावेज, नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस थे, और न ही जुर्माना भरने की तत्परता दिखाई गई। इन परिस्थितियों में पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दोनों बुलेट बाइकों को विधिवत जब्त किया गया तथा मोटर यान चेकिंग पंचनामा तैयार किया गया।

इसी को लेकर उज्जैन पुलिस ने शहरवासियों
से अनुरोध किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज हार्न अथवा अवैध वाहनों का प्रयोग न करें। यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि शहर की शांति व सुरक्षा के लिए भी हानिकारक है। नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button