मुहबौली बहन को परेशान करने पर दोस्तों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग में पदस्थ जीजा की कि धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उज्जैन। नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका शिंदे ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दिनाक 31 जनवरी को सिंचाई विभाग में पदस्थ अजयकुमार ने थाने पर सूचना दी की वह हेल्पर लक्ष्मण सिंह से मशीन का काम करवा रहे थे, तभी वहाँ पर 4 अज्ञात लड़कों ने आकर आँखो में मिर्ची डालकर मारपीट की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया व छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे व क्षेत्र के आस पास के लोगो व सन्देहियों से पूछताछ की तो पता चला कि लक्ष्मण सिंह का परिचित कमलेश चौहान को घटना के पूर्व यहाँ पर देखा था।

पुलिस ने जब संदेह के आधार पर इंदिरा नगर निवासी कमलेश चौहान से गहन पूछताछ की तो कमलेश ने बताया कि लक्ष्मण की पत्नी माया सिंह को वह बहन मानता है।बहन माया सिंह द्वारा पति लक्ष्मण की घर में खर्चा नहीं देना व अच्छा व्यवहार नहीं करने की शिकायत कई बार कमलेश को की थी, कमलेश ने कई बार लक्ष्मण को समझा दिया था।
दिनांक 31 दिसंबर को कमलेश के पास जब बहन माया का फोन आया व लक्ष्मण द्वारा घर में विवाद करना व परेशान करना बताया तो कमलेश ने गुस्से में आकर लक्ष्मण को सबक सिखाने के लिए दोस्त मोनू बोड़ाना, कमलेश बैरागी, हिमांशु शर्मा व शुभम रायकवार के साथ लक्ष्मण को मारने का प्लान बनाया।
कमलेश चौहान के बताये अनुसार दोस्तों ने वर्क शॉप में काम कर रहे अजयकुमार व लक्ष्मण की धुनाई कर दी।पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया व घटना में प्रयुक्त 3 बाइक व लोहे की रॉड जब्त कर ली है।



