कलेक्टर नीरज सिंह ने मछली मार्केट का किया निरीक्षण,आधिकारियों को सुव्यवस्थित संचालन के दिए दिशा निर्देश…
शहर एसडीएम एल एन गर्ग, मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी रहे उपस्थित।

उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह मछली मार्केट बुधवारिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर निगम ,मत्स्य विभाग, एसडीएम उज्जैन शहर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, थोक एवं ख़रेची दुकानों के सुव्यवस्थित संचालन एवं मूल्य निर्धारण, दुकानों, गोदामों को जल्द ही ख़रेची और थोक विक्रेताओं को टेंडर कर आवंटित किए जाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है की नगर निगम द्वारा बनाया गया यह मछली मार्केट में 4 गोदाम ,10 दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर है,वही पहली मंजिल पर भी दुकानें बनाई गई है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ख़रेची विक्रेताओं को दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर आवंटित की जाएं। वही थोक विक्रेताओं को दुकानें फर्स्ट फ्लोर पर आवंटित की जाए। इसी के साथ थोक विक्रेताओं को अपना सामान ऊपर ले जाने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के दौरान उज्जैन शहर एसडीएम एल एन गर्ग, मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।



