धर्मप्रदेश

महाकाल मंदिर की जिम्मेदारी अब आईएएस अधिकारी प्रथम कौशिक को, अनुकूल जैन का मंदसौर तबादला।

उज्जैन। सरकार ने सोमवार रात कई आईएएस अधिकारी के तबादले की लिस्ट जारी कर दी। 2018 बैंच के आईएएस अधिकारी प्रथम कोशिक को उज्जैन जिला अपर कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस प्रथम कौशिक वर्तमान में गुना जिले के जिला पंचायत सीईओ है, जिनका उज्जैन तबादला किया गया है। आईएएस प्रथम कौशिक अपर कलेक्टर होने के साथ साथ महाकाल मंदिर प्रसाशक भी रहेंगे। सरकार ने वर्तमान में उज्जैन जिला अपर कलेक्टर व महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन का तबादला मन्दसौर कर दिया है। बता दें कि उज्जैन में महाकाल मंदिर में विगत् दिनों महाकाल मंदिर में कर्मचारियों द्वारा भस्मआरती में पैसे लेकर दर्शन करवाने के मामले में तत्कालीन महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को हटा दिया था। गणेश धाकड़ की जगह अपर कलेक्टर अनुकूल जैन को महाकाल मंदिर की जिम्मेदारी दी गई थी। जब से महाकाल मंदिर के प्रशासन की जिम्मेदारी अनुकूल जैन सम्भाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button