प्रदेशदेश-दुनिया

सतना में पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से तीन बहनों की मौत, गाँव में छाया मातम।

सतना। सतना में जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत रीछुल गाँव में शनिवार दोपहर को सड़क निर्माण के लिए खोदे गये पानी से भरे गड्डे में गिरने से तीन बहनों को मौत हो गई। आक्रोशित गाँव वालों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और ग्रामीणजन को समझाईस दी।

पुलिस ने बताया कि जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत रीछुल गाँव में शनिवार दोपहर को राजकुमार चौरसिया की बेटी तानिया और जाह्नवी और गौरी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते खेलते बच्चियाँ सड़क निर्माण के लिए खोदे गये गड्डे के पास पहुँच गई। एक बच्ची का पाव फिसल गया जिसको बचाने के लिए दोनों बहने गड्डे में गई जिससे डूबने से तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रशासन की और से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक राशी देने की बात कही है, साथ ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button