आगामी वर्षाकाल एव सिंहस्थ को लेकर SDERF के जवानों ने गंभीर डेम में किया डीप डायविंग एवं तैराकी का अभ्यास।

उज्जैन। मानूसन पूर्व तैयारी हेतु बुधवार को एसडीईआरएफ के जवानों को गंभीर नदी स्थित अंबोदिया डेम में बोट हैण्डलिंग एवं डीपडायविंग व तैराकी का प्रशिक्षण होमगार्ड / एसडीईआरएफ जिला सेनानी संतोष कुमार जाट के मार्गदर्शन में दिया गया। आगामी वर्षांकाल एंव सिहस्थ 2028 को देखते हुये नये बोट हैण्डलर एवं डीप ड्रायवर तैयार किये जा रहे है। डीआरसी. एवं एसडीईआरएफ में तैनात जवानों के अतिरिक्त थानों एवं बंगला गार्ड डियूटी में लगे होमगार्ड जवानों को भी प्रशिक्षित कर वर्षाकाल में डियूटी हेतु तैयार किया जा रहा है। ताकी जिले में उपलब्ध सम्पूर्ण बल पूर्ण क्षमता के साथ वर्षा काल के दौरान उपयोग किया जा सके।

मानसून पूर्व तैयारी के संबंध में जिला सेनानी द्वारा होमगार्ड कार्यालय मे मीटिंग ली गई एवं मीटिंग में दिये गये निर्देशों के पालन में सभी आपदा उपकरणों को आपरेट करने के लिए जवानों को प्रशिक्षित कर आपदा उपकरणों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। मरम्मत योग्य उपकरणों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत हेतु उपाय किये जा रहे है।
वर्षा ऋतु के दौरान प्रत्येक वर्ष की तरह जिला कार्यालय में ईमरजेंसी ओपरेटिंग सेटर बनाया जायेगा साथ ही जिले स्तर पर क्वीक रिस्पोंस टीम, तैयार की जावेगी। चिन्हित बाढ प्रभावित क्षेत्रों में डीआरसी, के साथ मुख्यालय स्तर पर 01 ई.ओ. सी सेटर, 03 क्यूआरटी 01 डीजी रिर्जव टीम, 01 डिवीजनल रिर्जव टीम, 01 डिस्ट्रिक्ट रिर्जव टीम का गठन किया जावेगा ताकी तत्काल बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य किया जा सकें।



