देश-दुनियाप्रदेश

शराबी कलयुगी बेटे ने की सारी हदे पार, खाना नहीं बनाने पर उतारा अपनी ही माँ को मौत के घाट।

उज्जैन। उज्जैन के कायथा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर कलयूगी पुत्र ने अपनी ही माँ को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। कायथा पुलिस के अनुसार कायथा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जवासिया कुमार निवासी रामेश्वर पिता जगन्नाथ ने दराते से अपनी ही 85 वर्षीय बुजुर्ग माँ सुंदर बाई की काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त दराते को भी कब्जे में ले लिया है। अपने ही बीते द्वारा माँ की हत्या करने पर गाँव में मातम छा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आद्तन शराबी और अपराधी है, इस पर पूर्व में लड़ाई झगड़ा सहित आबकारी एक्ट के तीन आपराधिक मामले दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button