
उज्जैन। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. के. सिंह द्वारा 16 मई शुक्रवार को जिले के आंगनवाड़ी केंद्र आबूखाना भेरूगढ, एवं विकासखण्ड घट्टिया के ग्राम रामगढ में आयोजित टीकाकरण सत्र का ओचक निरीक्षण किया। टीकाकरण सत्र का अवलोकन कर ड्युलिस्ट अनुसार शतप्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने एवं टीकाकरण सत्र का आयोजन निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि, बच्चों में 10 जानलेवा बीमारियों (पोलियो, टी.बी., हेपेटाइटिस-बी. कालीखांसी, गलघोंटू, टिट्नेस, दस्त रोग, निमोनिया, खसरा-रूबेला एवं हिब) से बचाव के लिए सरकारी, सुरक्षित एवं हानिरहित टीके निःशुल्क उपलब्ध हैं। टीकाकरण हर बच्चें का जन्मसिद्ध अधिकार है और बच्चों को टीके लगवाना हम सब की संयुक्त जिम्मेदारी है। जिले मे प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं एवं पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों मे भी टीकाकरण किया जाता है। प्रभावी टीकाकरण के प्लान से बच्चों की असमय मृत्यु को रोका जा सकता है। किन्तु कई शिशु व बच्चें टीकाकरण से वंचित रहते है। अतः ऐसा प्लान बनाया जाकर समस्त बच्चों को शतप्रतिशत टीकाकरण कर बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।



