
उज्जैन। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवम् लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर पहुचकर भगवान बाबा महाकाल राजा के दर्शन व पूजन किया। पूजन पुजारी संजय शर्मा, पुजारी राजेश शर्मा व आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सांसद अनिल फिरोजिया व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का उत्तरीय वस्त्र, प्रसाद व सृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।



