प्रदेशदेश-दुनिया

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू से बचाव के लिए आज शहर में जागरूकता रैली निकाली।

उज्जैन। जिला मलेरिया अधिकारी  आर. एस. जाटव के मार्गदर्शन में 16 मई, शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। शहर को डेंगू मुक्त रखने के लिए कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई साथ ही एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डेंगू की रोकथाम के लिए लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे आदि पर कर्मचारियों से चर्चा कर समझाईश दी गई।

जिला मलेरिया अधिकारी आर एस. जाटव ने डेंगू दिवस की थीम “देखे, साफ करे, ढके डेंगू को हराने का उपाय करें” को ध्यान में रखकर अपनाने को कहा एवं जनता से शहर को डेंगू मुक्त रखने में सहयोग की अपील की। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है इसलिए पानी के बर्तन, टंकी आदि को ढककर रखने की सलाह दी गई। नगरवासियों को पेम्पलेट के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button