ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उज्जैन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुए शामिल।

उज्जैन। भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध की गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहीद पार्क से प्रारंभ हुई भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद पार्क स्थित जय स्तम्भ पर शहीदों को श्रध्दांजली अर्पित कर घोड़े पर सवार होकर तिरंगा यात्रा की शुरूआत की ।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान में दाखिल होकर दुश्मनों से बदला लिया । भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है । ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी है, यह सम्राट विकमादित्य के पराक्रम की नगरी है । लगभग 2000 हजार साल पहले सम्राट विकमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारीयों को पराजित कर देश से खदेड दिया था , आज फिर से हमारी सेना ने वही शौर्य और पराक्रम दिखाया है ।

इस भव्य तिरंगा यात्रा में शहिदों के परिजन पुर्व सैनिक, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया , प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व केंद्रिय मंत्री सत्यनारयण जटिया, शहरकाजी खलीकुर्रहमान, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, अनिल शिंदे, दिनेश जाटवा, कल्याण शिवहरे, सुहास वैद्य, इकबाल सिंह गांधी, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवम्श हर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता की। भव्य तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक पर समाप्त हुई।



