प्रदेशदेश-दुनियाधर्म

होम गार्ड और SDRF के जवानों को पुलिस अधीक्षक ने किया गया सम्मानित।

उज्जैन। गुरुवार सुबह दो अलग-अलग जगह शिप्रा नदी में स्नान करने आए कुल 5 लोगों की पानी मे डूबने से होम गार्ड एवं एस.डी.आर.एफ. के जवानों ने जान बचाई थी। पहली घटना गुरुवार सुबह 7:00 बजे रविदास घाट पर हुई थी, जहा अंजली एवं रूपाली (उम्र 24 वर्ष) घाट के किनारे नहाते समय पानी में अधिक गहराई वाले स्थान में चली गईं थी ,जहाँ वह पानी में डूबने लगी। मौके पर तैनात होम गार्ड जवान सन्नी परमार एवं एस.डी.आर.एफ. के जवान बृजमोहन, शुभम शर्मा एवं राजेन्द्र डाबी द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गय था।

वहीं दूसरी घटना सुबह करीब 9:00 बजे होम गार्ड चौकी के सामने हुई थी, जहां दिल्ली से आए पर्यटक भरत गुजराल, नमन एवं संजय पानी के किनारे नहाते-नहाते अधिक गहरे पानी में चले गए थे जहाँ वह पानी में डूबने लगे । तत्काल होम गार्ड जवान ईश्वर लाल चौधरी, जितेन्द्र चंदेल एवं स्थानीय सहयोगी अभिषेक कहार द्वारा तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
घटनाओं की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होम गार्ड एवं एस.डी.आर.एफ. के जवानों को 1000-1000 रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button