विधायक एवं नगर निगम अध्यक्ष ने चित्रगुप्त मंदिर के पास नगर निगम के छपाक स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया गया।

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 02 के सक्रिय पार्षद हेमंत गहलोत के प्रयासों से विष्णु सागर के पास स्थित चित्रगुप्त मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिक निगम द्वारा छपाक स्विमिंग पूल का संचालन किया गया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव की उपस्थिति में किया गया।

वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद हेमंत गहलोत द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि चित्रगुप्त मंदिर के पास नगर निगम द्वारा संधारित स्विमिंग पूल पूर्णतः निशुल्क रहेगा जिसका खुलने का समय प्रातः 07.00से 08.00 बजे, 08.00 से 9:00 एवं 9:00 बजे से 10:00 बजे तक साथ ही महिलाओं के लिए शाम 5:30 तक 6:30 तक निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य रजत मेहता, डॉ योगेश्वरी राठौर, पार्षद गब्बर भाटी, मंडल अध्यक्ष रितेश जटिया, नगर उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम गौड़, राकेश पांडिया, संजय कोरट, शानू मेहता, धर्मेंद्र परिहार, श्री महेंद्र वर्मा, भास्कर सोनी, मधु सोनी, प्रमिला यादव, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, जोनल अधिकारी डीएस परिहार उपस्थित रहे।



