
उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की प्रेरणा से रोगी कल्याण समिति के प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा की और से माधवनगर अस्पताल में भर्ती मरीजों को शुद्ध शीतल पेयजल की बॉटल निःशुल्क प्रदान की जायेंगी। निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ रोगी कल्याण समिति के प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल, सिविल अस्पताल माधवनगर उज्जैन के प्रभारी डॉ.विक्रम रघुवंशी द्वारा दिनांक 14 मई 2025 को किया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल माधवनगर उज्जैन के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा सिविल अस्पताल माधवनगर के वार्डो का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अस्पताल के मेडिकल वार्ड, कैंसर वार्ड, ओ.पी.डी., कीमोथेरेपी, वृद्धजन स्वास्थ्य क्लिनिक सहित अस्पताल मे स्वास्थ्य सेवाओं का भी अवलोकन कर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये। सिविल अस्पताल में डिलेवरी पाईन्ट का संचालन निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार करने एवं संस्थागत प्रसव शतप्रतिशत करने हेतु क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से संस्थागत प्रसव करवाने हेतु गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करवाकर संस्थागत प्रसव करवाने हेतु निर्देश दिये गये। सी.एम.एच.ओ. द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र मे आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाये एवं मधुर व्यवहार करने हेतु निर्देश दिये गये एवं समस्त प्रकार की आवश्यक औषधी एवं उपकरणों की उपलब्धता, पैथालॉजी जांच सेवायें उपलब्ध कराने व बेहतर साफ सफाई रखने, समस्त रिकार्ड अद्यतन रखने समस्त स्टॉफ को मुख्यालय पर ही रहकर कार्य करने हेतु निर्देश दिये गए।

इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन डॉ.अशोक कुमार पटेल द्वारा उज्जैन शहर के शास्त्रीनगर मे संचालित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में भी ओचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आयुष्मान भारत निरामय योजना के शिविर की व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश दिये गये कि आयुष्मान स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के संबंध में क्षेत्र के नागरिकों को शिविर आयोजन के पूर्व आशा कार्यकर्ताओं, मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचित किया जा सकें शिविर की दिनांक, समय व स्थान के संबंध में पूर्ण जानकारी नागरिकों को प्रदान करवाई जायें, जिससे की अधिक से अधिक गणमान्य नागरिक शिविर मे उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ ले सके।



