देश-दुनियाप्रदेशयोजनाएंराजनीति

कोयला फाटक से छत्रीचौक तक हो रहे मार्ग चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवम् जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण।

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में यातायात एवं आवागमन सुगम रूप से हो इस हेतु आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया है। जिसके अन्तर्गत कोयला फाटक से छत्रीचौक तक तथा वीडी क्लाथ मार्ग से छोटी रपट तक के मार्ग का चौड़ीकरण कार्य आरंभ कर दिया गया है। सोमवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव द्वारा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक एवं भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के साथ कोयला फाटक से छत्रीचौक तक निगम द्वारा की जा रही चौड़ीकरण कार्यवाही का निरीक्षण किया गया।

निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम द्वारा लगभग 14 करोड़ की लागत से कोयला फाठक से छत्रीचौक तक के 1250 मीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। वर्तमान में यह मार्ग 8 मीटर से 10 मीटर तक चौड़ा है। कार्यवाही के दौरान नागरिक सुविधाएं बाधित नो इस हेतु हमारे द्वारा चरणबद्ध तरिके से कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए कोयला फाटक से गोपाल मंदिर से यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है। काफी हर्ष का विषय है कि मार्ग के जो रहवासी है उनके द्वारा चिन्हित भाग तक भवनों को हटाना आरंभ कर दिया है जो कि सभी के लिए प्रेरणादायी है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि आने वाले सिंहस्थ को देखकर शहर की यातायात व्यवस्था सुगम रहे, सिंहस्थ में निकलने वाली पेशवाईयों के लिए मार्ग सुगम रहे दर्शनार्थियों को आवागम में सुविधा रहे इस हेतु हमारे द्वारा शहर के आंतरिक मार्गो का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि चौड़ीकरण मार्ग के रहवासियों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हुं जो उन्होने स्वयं अपने भवनों एवं दुकानों को तोड़ने का कार्य आरंभ कर दिया है ऐसे लोग अभिनंदन के पात्र है जो शहर के विकास में बड़चढ़ कर आगे आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button