प्रदेशदेश-दुनिया

इंगोरिया थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर ही किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश – पति ही निकला पत्नी का हत्यारा।

उज्जैन। उज्जैन के थाना इंगोरिया क्षेत्र अंतर्गत हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 17 मई 2025 को कनीराम पिता भैरूलाल, निवासी ग्राम बलेड़ी, थाना इंगोरिया ने सूचना दी थी कि उसकी बहू सपना घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर थाना इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुँची और जांच प्रारंभ की गई। मामला महिला से संबंधित होने के कारण घटनास्थल का निरीक्षण महिला एफएसएल अधिकारी शंकुतला गवली द्वारा किया गया। प्रारंभिक निरीक्षण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पता चला कि दिनांक 16 मई 2025 की रात्रि करीब 9:30 बजे मृतिका सपना का पति काशीराम, जो पिछले डेढ़-दो वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा था, अचानक घर आया था। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद एवं चरित्र शंका को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके दौरान आरोपी काशीराम ने सपना की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना प्राप्त होते ही इंगोरिया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी और आरोपी काशीराम को ग्राम रुपाहेड़ा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।  एवं उसे दिनांक 19 मई 2025 को न्यायालय बड़नगर में प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button