महाकाल मंदिर विस्तारीकरण को लेकर, निजामुद्दीन कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर….
भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद।

उज्जैन। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण को लेकर महाकाल मंदिर के पास निजामुद्दीन कॉलोनी में शनिवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। उज्जैन में आगामी सिंहस्थ और महाकाल मंदिर विस्तारीकरण को लेकर तैयारी जोरों पर हें। इसी कड़ी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ निजामुद्दीन कॉलोनी पहुंचे और करीब 200 से अधिक मकान तोड़ने की कार्रवाई की। ए डी एम अनुकूल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निजामुद्दीन कॉलोनी के निवासियों को पहले सूचित किया गया था और जहां पर कोर्ट का स्टे हें उन मकान को छोड दिया गया हें। वही पुलिस अधिकारी CSP OP मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि और किसी प्रकार का विवाद नहीं हो इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया हें। हालांकि किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है। सुरक्षा को लेकर शुक्रवार रात में महाकाल क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था।



