
उज्जैन। महंत रामेश्वर गिरी महाराज को पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव बनने पर उज्जैन में स्वागत सम्मान किया गया। महामाया आश्रम के महंत सुरेश्वरानंद पूरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरिगिरि महाराज के आशीर्वाद एवं सभी पंचों की सहमति से महंत रामेश्वर गिरीजी महाराज को अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव व काशी के श्री महंत बनाए गए। संरक्षक बनने के बाद आज उज्जैन आने पर महामाया आश्रम पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा की और से महंत सुरेश्वरानंद पूरी महाराज ने महंत रामेश्वर गिरीजी महाराज को साफा बांध कर पुष्प भेंट करके स्वागत सम्मान किया।
महंत सुरेश्वरानंद पूरी महाराज ने कहा कि रामेश्वरगिरीजी महाराज का अखाड़े के प्रीति समर्पण एव कर्मठता पर आपको यह मुकाम हासिल हुआ हे,जो बहुत ही सराहनीय है। महाकाल बाबा से प्रार्थना करते हैं आप इसी तरह अखाड़े एवम् गुरु समर्पित होते हुए ओर अति उत्तम स्थान प्राप्त करे।



