प्रदेशजीवन शैलीदेश-दुनिया
स्वर्गीय कमला देवी पांचाल की स्मृति में पुत्र द्वारा पांचाल समाजजन के लिए निःशुल्क चिकित्सा उपकरण वितरण केंद्र का शुभारंभ।

उज्जैन। पांचाल युवा मंच के अध्यक्ष विशाल पांचाल ने बताया की पांचाल समाज उज्जैन के सेवाभावी संरक्षक रमेश पांचाल की प्रेरणा से उनके पुत्र जितेंद्र एवं कुलदीप द्वारा अपनी दादी स्वर्गीय कमला देवी पांचाल की स्मृति में पांचाल समाजजन के लिए निर्धारित शर्तों पर निःशुल्क चिकित्सा उपकरण वितरण केंद्र आरम्भ किया गया । जिसमें जरूरतमंद समाजजनों को उपयोगार्थ निर्धारित शर्तों पर चिकित्सा उपकरण निःशुल्क प्रदान किया जावेंगे ।

इस सराहनीय कार्य के लिए पांचाल समाज ने हर्ष व्यक्त किया और समाजजन द्वारा स्वागत किया। समाजजन अधिक जानकारी के लिए न्यू जे के फर्नीचर सुभाष नगर चौराहा इंदौर रोड उज्जैन पर संपर्क कर सकते है।



