बिछड़ोद में हुआ हिन्दू पंचायत का आयोजन, लव जिहाद के खिलाफ करीब 20 गांव के लोग हुए एकत्रित।

उज्जैन। विगत दिनों उज्जैन जिले के बिछड़ोद में हुए लव जिहाद को लेकर रविवार को बिछड़ोद में हिंदू पंचायत का आयोजन किया गया। हिंदू पंचायत में करीब 20 गांव के 2000 से ज्यादा लोग सम्मिलित हुए। बिछड़ोद के सरपंच मुकेश चांदना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लव जिहाद की सिर्फ बिछड़ोद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कैंसर की तरह फेल रही हें। विगत दिनों भोपाल में भी प्लान बनाकर लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया था। लव जिहाद की घटना को अंजाम देने वाले युवाओं के पास महंगे फोन और लाखों की बाइक होती हे। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत हे। ये मसला सिर्फ एक पंचायत का नहीं हें, ये सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए घातक हें।

प्रशासन ने बिछड़ोद की घटना में आरोपितों के मकान तोड़ने की 20 तारीख तक का समय दिया है। यदि 20 तक प्रशासन अपना काम नहीं करता हें तो मजबूरी में हिन्दू पंचायत को कानून अपने हाथ में लेना पड़ेगा और हिन्दू युवाओं के द्वारा आरोपियों के मकान तोड़े जाएंगे। हिन्दू सभा के पहले पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही आज बिछड़ोद भी बंद था।



