देश-दुनियाप्रदेशराजनीति

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उज्जैन में कांग्रेस ने निकाली जय-हिन्द तिरंगा यात्रा, हजारो की संख्या में लोग हुए शामिल।

उज्जैन। विगत दिनों पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहते लोगों को गोली मारकर कि गई हत्या की गई थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। जिसके बाद से ही पूरे देश में सभी पार्टियों द्वारा सेना के सम्मान और मनोबल बढ़ाने के लिए रैली निकाल रही है। जिसको लेकर रविवार को उज्जैन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितु पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा जय हिन्द तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए यात्रा निकाली। लोगो द्वारा यात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, विधायक महेश परमार, विधायक दिनेश जैन बॉस, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, चेतन यादव सहित कांग्रेस के पार्षद, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button