प्रदेश
Ujjain News:श्री कृष्ण की शिक्षास्थली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा
श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

Ujjain News::श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल द्वारा आयोजित होने वाली भागवत कथा के लिए वल्लभ वशावश सौम्यज्ञ सम्राट आचार्य डॉ. गोस्वामी श्री ब्रजोत्सव श्री ने मंडल के संस्थापक संयोजक विल नागर के अथक प्रयास से स्वीकृति प्रदान की है।
भागवत कथा की व्यवस्था के लिए समिति का गठन किया जाएगा। इसमें राजेंद्र शाह, हेतल शाह, विशाल नीमा, आनंद पुरोहित, नूपुर नीमा, अमित नागर, जयेश श्रॉफ, वर्तिका नागर, अमर दिसावर, शैलेंद्र राठी, हरि सिंह यादव, पवन गोयल, सुभाष सोनी, मनीष खंडेलवाल आदि को शामिल किया जाएगा और अलग-अलग कार्य सौंपे जाएंगे। जिससे शहर की जनता इस ऐतिहासिक भागवत कथा का रस पान ग्रहण कर सके।



