
उज्जैन । फ़िल्म अभिनेता सुनील सेट्टी बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। अभिनेता ने नन्दीग्रह में बेठकर बाबा महाकाल राजा के दर्शन किए, इस दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन होते दिखाई दिए। अभिनेता ने महाकाल के दर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा में बताया कि बॉर्डर 2 फ़िल्म की सफलता के लिए आज बाबा महाकाल राजा के दरबार में पहुंचे और महाकाल राजा से फ़िल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की।

सुनील सेट्टी बॉर्डर फ़िल्म में मुख्य भूमिका में थे। बॉर्डर -2 में सुनील सेट्टी के बेटे अहान सेट्टी ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। दर्शन के उपरांत मंदिर की और से उपप्रशासक एसएन सोनी और सिम्मी यादव ने सुनील सेट्टी का स्वागत किया।



