जॉबप्रदेश

निलंबित आरक्षक ने बीयर बार में पिस्टल रखकर जमाया रोब, पुलिस विभाग ने किया बर्खास्त।

उज्जैन। उज्जैन पुलिस लाइन में पदस्थ निलंबित आरक्षक राहुल होलकर ( 1120 ) अपने साथी आरक्षक शिवप्रताप राजावत ( 1597 ) के साथ 7 दिसम्बर 2023 की रात करीब 9 बजे बड़नगर बाय पास रोड़ स्थित माली तड़का बीयर बार में सादी वर्दी में टेबल पर सरकारी पिस्टल रखकर रोब जमाते हुए शराब पी रहा था। इस प्रकार की अनुशासनहीनता करते पाये जाने पर पुलिस विभाग ने दोनों आरक्षक के खिलाफ विभागीय जाँच बिठा दी थी। जाँच में सही पाये जाने पर पुलिस विभाग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवम् अपील ) नियम 1966 के अन्तर्गत निलंबित आरक्षक राहुल होलकर (1120) को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। साथ ही साथी आरक्षक शिवप्रताप राजावत (1597) को एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के दंड से दंडित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button